return to news
  1. Hindustan Aeronautics का शेयर एक दिन पहले 3% चढ़ने के बाद आज 6% क्यों टूटा? यहां जानिए क्या है वजह

मार्केट न्यूज़

Hindustan Aeronautics का शेयर एक दिन पहले 3% चढ़ने के बाद आज 6% क्यों टूटा? यहां जानिए क्या है वजह

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 04, 2026, 15:02 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

AMCA यानी एडवांस्ड मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट एक फिफ्थ जनरेशन, स्टील्थ, ट्विन इंजन और मल्टीरोल फाइटर जेट है। इसे भारतीय एयरफोर्स और नेवी के लिए डिजाइन किया गया है और एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) द्वारा विकसित किया जा रहा है।

शेयर सूची

Hindustan Aeronautics

Hindustan Aeronautics: HAL को एडवांस्ड मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोजेक्ट के लिए बिडर्स की रेस से बाहर कर दिया गया है।

Hindustan Aeronautics Share: एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर आज 04 फरवरी को 6 फीसदी तक टूट गए। एक दिन पहले यानी 03 फरवरी को इस शेयर में 3 फीसदी तक की तेजी देखी गई थी। दरअसल एक रिपोर्ट के अनुसार HAL को एडवांस्ड मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोजेक्ट के लिए बिडर्स की रेस से बाहर कर दिया गया है। इस खबर के बाद शेयर को लेकर सेंटीमेंट खराब हो गया। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 2,81,611.12 करोड़ रुपये पर आ गया है। इससे पहले डिफेंस सेक्टर के कैपेक्स पर बजट उम्मीद से कम होने की खबर ने भी निवेशकों के सेंटीमेंट को खराब किया था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

AMCA क्या है?

AMCA यानी एडवांस्ड मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट एक फिफ्थ जनरेशन, स्टील्थ, ट्विन इंजन और मल्टीरोल फाइटर जेट है। इसे भारतीय एयरफोर्स और नेवी के लिए डिजाइन किया गया है और एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) द्वारा विकसित किया जा रहा है। शुरुआती मॉडल में जनरल इलेक्ट्रिक F414 इंजन होंगे, जो वर्तमान में तेजस Mk2 फाइटर जेट में इस्तेमाल हो रहे हैं। भविष्य में 110-125 Kn के स्वदेशी इंजन लाने की योजना है। इस प्रोग्राम के तहत 120+ जेट्स का उत्पादन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से किया जाएगा।

AMCA जेट्स में AI सक्षम एवियोनिक्स, सुपरक्रूज क्षमता और इंटर्नली स्टोर किए गए हथियार होंगे। मार्च 2024 में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने पांच प्रोटोटाइप डिजाइन और डेवलप करने के लिए लगभग ₹15,000 करोड़ मंजूर किए। पूरे प्रोजेक्ट के लिए कुल खर्च लगभग ₹1.2 लाख करोड़ होने का अनुमान है और उत्पादन 2030 तक शुरू होने की संभावना है।

संभावित बिडर्स कौन हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के लिए सात कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें अडानी डिफेंस, महिंद्रा डिफेंस, HAL, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स, L&T और भारत फोर्ज शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अगले चरण के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स, भारत फोर्ज और L&T को चुना गया है। अंतिम बिडर आने वाले महीनों में तय किया जाएगा।

HAL को बाहर क्यों रखा गया?

HAL भारत की सबसे बड़ी रक्षा कंपनी है, जिसका ऑर्डर बुक ₹2 लाख करोड़ से अधिक है। कंपनी को हाल ही में 97 Mk-1A लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के लिए ₹62,000 करोड़ का ऑर्डर मिला। बावजूद इसके HAL को अपने ऑर्डर समय पर देने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

HAL के पास लगभग 300 विमानों के ऑर्डर हैं, जो 2006 और 2011 में दिए गए थे। HAL ने ये ऑर्डर 2024 की शुरुआत में ही डिलीवर करना शुरू किया, यानी मूल डिलीवरी डेट के लगभग एक दशक बाद।

ऑर्डर डिलीवरी में देरी के क्या हैं कारण

मुख्य कारणों में जनरल इलेक्ट्रिक इंजन की डिलीवरी में देरी शामिल है। तेजस Mk1A के 99 F404 इंजन का ऑर्डर काफी लेट डिलीवर हुआ, 2025 में केवल 3 इंजन ही डिलीवर हुए। HAL ने 97 और विमानों के लिए 113 और F404 इंजन का ऑर्डर साइन किया है, जिनकी डिलीवरी 2027-2032 के बीच होने की उम्मीद है।

HAL का बड़ा पेंडिंग ऑर्डर बुक और मौजूदा ऑर्डर की धीमी डिलीवरी AMCA प्रोजेक्ट में उसे बाहर रखने का एक संभावित कारण माना जा रहा है। पिछले साल एयर चीफ मार्शल ने HAL की डिलीवरी में देरी पर नाराजगी जताई और कहा कि उन्हें HAL पर भरोसा नहीं है, और यह स्थिति अच्छी नहीं है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख