मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड May 05, 2025, 13:53 IST
सारांश
Gold-Silver Rate (May 5): भारतीय बाजार में सोमवार 5 मई को सोने और चांदी, दोनों के भावों में बढ़ोतरी देखी गई। दोपहर 1:30 बजे के करीब 24 कैरेट सोने के भाव ₹ 95,673 प्रति 10 ग्राम पर थे और 22 कैरेट सोने के भाव ₹87,713 प्रति 10 ग्राम पर थे। वहीं, चांदी भी ₹94,160 प्रति किलो के भाव पर थी।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले के पहले बाजार में सतर्क हैं निवेशक।
वहीं, दोपहर 1:30 बजे के करीब 24 कैरेट सोने के भाव ₹ 95,673 प्रति 10 ग्राम पर थे और 22 कैरेट सोने के भाव ₹87,713 प्रति 10 ग्राम पर थे।
पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा था। दरअसल, कमजोर होते अमेरिकी डॉलर इंडेक्स का सकारात्मक असर सोने की कीमतों पर पड़ा था। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 0.40% की गिरावट के साथ 99.45 पर आ पहुंचा था।
इस हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों पर अपने फैसले का ऐलान भी करने वाला है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि फेड रिजर्व फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने वाला है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलान का देश की महंगाई पर असर को केंद्रीय बैंक देख रहा है और उसे ध्यान में रखते हुए सतर्कता के साथ फैसला करेगा।
भारत की राजधानी दिल्ली में सोमवार दोपहर को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹95,673/10 ग्राम रही और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹87,713/10 ग्राम रही जबकि मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹95,527/10 ग्राम रही और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹87,567/10 ग्राम रही।
चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत ₹95,666/10 ग्राम रही और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹87,706/10 ग्राम रही जबकि कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹95,525/10 ग्राम रही और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹87,565/10 ग्राम रही।
वहीं, इसके पहले सुबह करीब 9:45 बजे MCX Gold के जून फ्यूचर्स 0.5% की बढ़त के साथ ₹93100 प्रति 10 ग्राम रहे जिसमें दिन का उच्चतम स्तर ₹93,340 प्रति 10 ग्राम और न्यूनतम स्तर ₹92,925 प्रति 10 ग्राम था। अमेरिकी बाजार में जून में डिलिवरी के लिए गोल्ड फ्यूचर 0.6% या $21 ऊपर $3,264 प्रति आउंस पर थे।
भारतीय बाजार में चांदी की चमक भी निखरी रही जहां ये 0.02% ऊपर करीब ₹94,160 प्रति किलो के भाव पर थी। जून की डिलिवरी के लिए MCX Silver 0.02% ऊपर ₹94080 प्रति किलो पर था जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के भाव 0.4% की बढ़त के साथ $32.3 प्रति ट्रॉय आउंस पर थे।
भारत के प्रमुख शहरों में सोमवार को चांदी के भाव की बात करें तो दोपहर के कारोबार में दिल्ली में इसकी कीमत ₹1,01,000 प्रति किलो, मुंबई में ₹1,00,300 प्रति किलो, चेन्नई में ₹1,01,400 प्रति किलो और कोलकाता में ₹1,01,800 प्रति किलो रही।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख