मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड April 29, 2025, 12:01 IST
सारांश
Gold, Silver Price Today (April 29): अक्षय तृतीया के पहले बाजार में सोने की मांग बढ़ने की उम्मीदों के बीच मंगलवार को सोने के भाव नीचे सरकते नजर आए हैं। सुबह 9:20 बजे 24K सोना ₹940/10 ग्राम की गिरावट के साथ ₹95,040/10 ग्राम के भाव पर खिसक गया था। वहीं, 22K सोना भी ₹87,120/10 ग्राम पर रहा।
30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पहले सोने की कीमतों में गिरावट।
सुबह 11:44 बजे के आसपास 24 कैरेट सोने के भाव ₹97,693/10 ग्राम पर चढ़ गए थे लेकिन सोमवार को ₹98,323/10 ग्राम की तुलना में ये 630/10 ग्राम कम ही थे। वहीं, 22 कैरेट सोना भी ₹89,563/10 ग्राम पर पहुंचा लेकिन ये भी सोमवार की तुलना में 620/10 ग्राम कम था। सोमवार को इसकी कीमत ₹90,183/10 ग्राम थी।
अक्षय तृतीया के त्योहार पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है और उम्मीद की जा रही है कि इस दिन बाजार में सोने की मांग बढ़ने वाली है। ऐसे में कई जूलरी कंपनियों ने सोने की कीमत से लेकर मेकिंग चार्जेस पर भी डिस्काउंट जैसे ऑफर देना शुरू कर दिया है। Tanishq, Senco Gold, MP Jewellers और PC Chandra Jewellers ने खरीद को बढ़ावा देने के लिए कई ऑफर्स का ऐलान किया है।
शहर | 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) |
---|---|---|
मुंबई | ₹95,320 | ₹87,377 |
दिल्ली | ₹95,150 | ₹87,221 |
चेन्नई | ₹95,590 | ₹87,624 |
कोलकाता | ₹95,190 | ₹87,258 |
सोने की कीमतों में ये गिरावट अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव में नरमी को देखते हुए आई है। पिछले हफ्ते चीन ने अमेरिका के कुछ उत्पादों को 125% जवाबी टैरिफ से छूट दी थी। वहीं, अमेरिका ने भी चीन के साथ तनाव को कम करने की ओर रुझान दिखाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि चीन के साथ टैरिफ को लेकर बातचीत जारी है।
वहीं, चांदी के भावों में भी मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई और सुबह के शुरुआती कारोबार के दौरान ये 0.35% नीचे ₹96,750 प्रति किलो पर पहुंच गए। मई के डिलिवरी ट्रेड्स के लिए MCX Silver 0.50% नीचे ₹95,979 प्रति किलो पर पहुंच गया जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 0.17% नीचे $32.9 प्रति ट्रॉय आउंस पर थी।
शहर | चाँदी की कीमत (प्रति किलोग्राम) |
---|---|
मुंबई | ₹96,400 |
दिल्ली | ₹96,240 |
चेन्नई | ₹96,690 |
कोलकाता | ₹96,280 |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख