मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड April 25, 2025, 11:41 IST
सारांश
Gold-Silver Rate Today (April 25): भारत के घरेलू बाजारों में शुक्रवार सुबह सोने के भावों में कुछ गिरावट देखी गई। धीरे-धीरे ये ऊपर चढ़े लेकिन गुरुवार की तुलना में अभी कम ही हैं। वहीं, चांदी की कीमतों में गिरावट बरकरार है। सुबह करीब 11 बजे 24 कैरेट सोना ₹98,353/10 ग्राम पर था जबकि एक किलो चांदी का भाव ₹1,03,900 रहा।
सोने-चांदी के भावों में शुक्रवार को दर्ज की गई गिरावट, यहां चेक करें आपके शहर में दाम।
अमेरिका के डॉलर इंडेक्स (US Dollar index) की दूसरी करंसीज की तुलना में मजबूती का असर शुरुआती उछाल की शक्ल में देखा गया। डॉलर इंडेक्स 0.5% की उछाल के साथ 99.58 पर पहुंचा था।
इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर बने हुए गतिरोध के सुलझने की उम्मीदों का फायदा बाजार को मिला जहां निवेशकों ने रुख करना शुरू किया था और सोने की मांग में कुछ कमी आई थी।
राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,353/10 ग्राम रही जबकि 22 कैरेट सोना ₹90,213/10 ग्राम के भाव पर रहा। मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹98,257/10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोना ₹90,067/10 ग्राम पर कारोबार करता दर्ज किया गया।
वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,346/10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,206/10 ग्राम रही जबकि कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव ₹98,255/10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹90,065/10 ग्राम रहा।
MCX गोल्ड फ्यूचर (Gold futures) में भी शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखी गई थी। सुबह 9:30 बजे MCX Gold June फ्यूचर 0.53% की गिरावट के साथ ₹95,400/10 ग्राम पर था। इसमें एक दिन में उच्चतम कीमत ₹96,239 और न्यूनतम कीमत ₹95,305 /10 ग्राम का अनुमान रहा।
घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। यह 0.29% नीचे खिसककर ₹97,670 प्रति किलो पर आ गई। वहीं, मई की डिलिवरी ट्रेड्स के लिए MCX Silver 0.37% नीचे ₹97,151 प्रति किलो के भाव पर आंका गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव 0.19% नीचे $33.3/ ट्रॉय आउंस रहे।
भारत के प्रमुख शहरों की बात करें तो सुबह 11:31 पर दिल्ली में चांदी की कीमत ₹1,03,900 प्रति किलो, मुंबई में ₹1,03,200 प्रति किलो, चेन्नई में ₹1,04,300 प्रति किलो और कोलकाता में ₹1,04,700 प्रति किलो रही।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख