मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड April 02, 2025, 13:20 IST
सारांश
Gold-Silver Prices 2nd April: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलान के पहले बाजार में जारी पसोपेश की स्थिति के बीच निवेशक सोने की ओर दौड़ रहे हैं। ऐसे में सोने के भावों में रेकॉर्डतोड़ स्पीड के साथ इजाफा देखने को मिल रहा है। मंगलवार को अब तक के सबसे ऊपरी स्तर को छूने के बाद बुधवार को भी सोना सधा हुआ है। वहीं चांदी भी रफ्तार पकड़ती दिख रही है।
निवेशकों के भरोसे ने सोने के भावों को दी रेकॉर्डतोड़ तेजी, चांदी भी उछली।
वैश्विक स्तर पर आयात शुल्कों और एक्सचेंज रेट में होते उतार-चढ़ाव के बीच शुरुआती कारोबार में अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड के भाव $3,125 प्रति आउंस पर जा पहुंचे। एक दिन पहले मंगलवार को ये ₹2000 की उछाल के साथ ₹94,150 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे जबकि स्पॉट गोल्ड $3,149 प्रति आउंस पर था।
वहीं, बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान नई दिल्ली में 24K सोने की कीमत जहां ₹930 की बढ़त के साथ ₹93,023/10 ग्राम रही वहीं, 22K सोने का भाव ₹850 की बढ़त के साथ ₹85,283/10 ग्राम पर पहुंच गया।
इसी तरह मुंबई में भी 24K सोना ₹930 के इजाफे के साथ ₹92,877/10 ग्राम पर और 22K सोना ₹850 के इजाफे के साथ ₹85,137 पर पहुंच गया।
हालांकि, दोपहर को स्पॉट डिमांड में सुस्ती के चलते फ्यूचर ट्रेड में ₹154 की गिरावट देखी गई जो ₹90,721/10 ग्राम पर आ गया।
शहर | 24K सोना (10 ग्राम) | 22K सोना (10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹₹93,023 | ₹₹85,283 |
मुंबई | ₹₹92,877 | ₹₹85,137 |
कोलकाता | ₹₹92,875 | ₹₹85,135 |
चेन्नई | ₹₹93,016 | ₹₹85,276 |
इसके पहले शुक्रवार को 24K सोने के भाव ₹92,150/10 ग्राम और 22K सोने के भाव ₹91,700/10 ग्राम पर बंद हुए थे। सोमवार को ईद के मौके पर बुलियन बाजार बंद थे जिसके बाद मंगलवार को इसकी कीमतों ने छलांग लगा दी। इससे पहले 10 फरवरी को एक ही सेशन के दौरान ₹2400/10 की तेज बढ़त हासिल की थी।
इस साल सोने की कीमतों में तेजी लगातार बनी हुई है। यहां तक कि 1 जनवरी को ₹79,390/10 ग्राम की तुलना में ये करीब 18.6% यानी ₹14,760 के इजाफे के साथ ये नई रेकॉर्ड स्पीड के साथ ऊपर चढ़ रहे हैं।
भारत के कई शहरों में चांदी ने भी बुधवार को तेजी पकड़ी है। दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत ₹1,200 के इजाफे के साथ ₹1,08,200 पर पहुंच गई। वहीं, मुंबई में भी चांदी के भाव ₹1,200 की बढ़त के साथ ₹1,07,500/10 ग्राम पर रहे। ग्लोबल ट्रेंड्स और उद्योग में डिमांड बढ़ने का असर इसकी कीमतों में भी देखा गया है।
शहर | चाँदी (1 किलोग्राम) |
---|---|
दिल्ली | ₹1,08,200 |
मुंबई | ₹₹1,07,500 |
कोलकाता | ₹1,09,000 |
चेन्नई | ₹1,08,600 |
लेखकों के बारे में
अगला लेख