मार्केट न्यूज़
2 min read | अपडेटेड April 24, 2025, 12:51 IST
सारांश
Gold-Silver Price Today (April 24): भारतीय बाजार में सुबह 9 बजे 24 कैरेट सोने के भाव बुधवार की तुलना में ₹1,280 चढ़कर ₹96,250/10 ग्राम पर पहुंच गए थे। गुरुवार दोपहर के कारोबार में दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,513/ 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,313/ 10 ग्राम रही।
सोने की चमक से लेकर इसकी केमिकल प्रॉपर्टीज तक इसे बहुमूल्य बनाती हैं।
घरेलू बाजार में सुबह 9 बजे 24 कैरेट सोने के भाव बुधवार की तुलना में ₹1,280 चढ़कर ₹96,250/10 ग्राम पर पहुंच गए थे। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹88,229 पर था। चीन पर टैरिफ और फेड रिजर्व पर ब्याज कटौती को लेकर ट्रंप के बयान के बाद अमेरिका में सोने की कीमतों में 3% गिरावट दर्ज की गई।
इसका असर भारत में भी देखा गया। कई महीनों से अमेरिका में टैरिफ और मंदी जैसी आशंकाओं के बीच बाजार गिरने से निवेशकों के भरोसे की बदौलत सोने के भाव तेजी से चढ़ते हुए 22 अप्रैल को ₹1 लाख पार कर गए थे। वे बुधवार भी कुछ नीचे आए। हालांकि, गुरुवार को ये फिर रफ्तार पकड़ने लगे।
गुरुवार दोपहर के कारोबार में दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,513/ 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,313/ 10 ग्राम रही जबकि मुंबंई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,367/ 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,167/ 10 ग्राम दर्ज की गई।
वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,506/10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,306 /10 ग्राम रही जबकि कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,365/10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,165 /10 ग्राम रही।
भारत में आज घरेलू बाजार में चांदी के भावों में कुछ कमी नजर आई। ये ₹98,020 प्रति किलो के भाव में रहे। वहीं, मई के डिलिवरी ट्रेड के लिए कीमत 0.31% नीचे ₹97,500 प्रति किलो रही। चांदी के अंतरराष्ट्रीय दाम भी 0.65% गिरावट के साथ $33.3 प्रति ट्रॉय आउंस रहे।
भारत के अलग-अलग प्रमुख शहरों की बात करें तो एक किलो चांदी की कीमत दिल्ली में ₹97,650, मुंबई में ₹97,820, चेन्नई में ₹98,10 और कोलकाता में ₹97,690 रही।
लेखकों के बारे में
अगला लेख