return to news
  1. Gold Price: सोने की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, क्या है वजह, चेक करें अपने शहर का दाम

मार्केट न्यूज़

Gold Price: सोने की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, क्या है वजह, चेक करें अपने शहर का दाम

Upstox

3 min read | अपडेटेड April 08, 2025, 12:13 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold Price: सोने की कीमतों में उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन के खिलाफ टैरिफ की धमकियों के बाद आया है। इसके साथ ही, यूरोपियन यूनियन भी जवाब देने पर विचार कर रहा है। इससे ग्लोबल ट्रेड वॉर के लंबे समय तक चलने की आशंका बढ़ गई है।

Gold price: निवेशक अब अमेरिका की अर्थव्यवस्था से जुड़े अहम संकेतों पर नजर रख रहे हैं।

Gold price: निवेशक अब अमेरिका की अर्थव्यवस्था से जुड़े अहम संकेतों पर नजर रख रहे हैं।

Gold and Silver Price: सोने की कीमतों में आज 8 अप्रैल को उछाल आया है। ग्लोबल ट्रेड टेंशन के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने का रुख कर रहे हैं। इसके पहले सोमवार को गोल्ड चार हफ्ते के निचले स्तर तक टूट गया था। हालांकि, अब इसमें तेज रिकवरी दिख रही है। बता दें कि अमेरिकी सरकार ने दुनियाभर के कई देशों में रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है। इसकी वजह से अमेरिका और चीन के बीच टेंशन बढ़ता जा रहा है।

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के आंकड़ों के अनुसार 8 अप्रैल की सुबह MCX पर सोने की कीमत 600 रुपये या 0.70 फीसदी बढ़कर 87,533 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। MCX पर चांदी की कीमत 0.89 फीसदी या 785 रुपये बढ़कर 89,033 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के आंकड़ों के अनुसार, 8 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹87600/10 ग्राम थी। इसके अलावा, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹80,300/10 ग्राम थी। वहीं आज चांदी की कीमत ₹89,350/किलोग्राम (सिल्वर 999 फाइन) थी।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर22K सोना (10 ग्राम)24K सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹82,400₹89,880
मुंबई₹82,250₹89,730
चेन्नई₹82,250₹89,730
कोलकाता₹82,250₹89,730

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी की कीमत

शहरचांदी की कीमत (प्रति किलोग्राम)
दिल्ली₹94,000
मुंबई₹94,000
चेन्नई₹1,03,000
कोलकाता₹94,000

सोने में उछाल की क्या है वजह?

सोने की कीमतों में उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन के खिलाफ टैरिफ की धमकियों के बाद आया है। इसके साथ ही, यूरोपियन यूनियन भी जवाब देने पर विचार कर रहा है। इससे ग्लोबल ट्रेड वॉर के लंबे समय तक चलने की आशंका बढ़ गई है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रेड वॉर के चलते अमेरिका में मंदी की आशंका बढ़ रही है। इसके चलते सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ रही है। हाल ही में करेक्शन के बाद सोने ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।

आगे सोने के लिए ये है उम्मीदें

निवेशक अब अमेरिका की अर्थव्यवस्था से जुड़े अहम संकेतों पर नजर रख रहे हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व मीटिंग मिनट्स बुधवार (9 अप्रैल) को आने वाले हैं। इसके अलावा अमेरिका की महंगाई से जुड़े आंकड़े (CPI डेटा गुरुवार, 10 अप्रैल को और PPI डेटा शुक्रवार, 11 अप्रैल) भी आने हैं। ये सब चीजें भविष्य में ब्याज दरों में बदलाव को तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी। इस समय बाजार को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व दिसंबर तक ब्याज दरों को 93 बेसिस पॉइंट तक घटा सकता है, जिससे सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख