मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड March 25, 2025, 11:35 IST
सारांश
Garden Reach Shipbuilders ने कहा कि उसने जर्मनी की कंपनी Carsten Rehder Schiffsmakler और Reederei GmbH & Co. KG के साथ एक समझौता किया है। यह समझौता 7,500 DWT क्षमता वाले मल्टी-पर्पज जहाजों (MPVs) के सातवें और आठवें जहाज के निर्माण और डिलीवरी के लिए किया गया है।
शेयर सूची
Garden Reach Shipbuilders ने 24 मार्च को घोषणा कि की उसे जर्मन फर्म से दो मल्टी-परपज वेसल के लिए ऑर्डर मिले हैं।
दरअसल, गॉर्डन रीच शिपबिल्डर्स ने 24 मार्च को घोषणा कि की उसे जर्मन फर्म से दो मल्टी-परपज वेसल के लिए ऑर्डर मिले हैं। इस खबर के बाद इसके शेयरों में खरीदारी हो रही है।
गॉर्डन रीच शिपबिल्डर्स ने कहा कि उसने जर्मनी की कंपनी Carsten Rehder Schiffsmakler और Reederei GmbH & Co. KG के साथ एक समझौता किया है। यह समझौता 7,500 DWT क्षमता वाले मल्टी-पर्पज जहाजों (MPVs) के सातवें और आठवें जहाज के निर्माण और डिलीवरी के लिए किया गया है।
यह समझौता हैम्बर्ग, जर्मनी में औपचारिक रूप से पूरा हुआ। यह डील आठ जहाजों की एक श्रृंखला के अंतिम दो जहाजों के निर्माण के लिए है, जो पहले से तय विकल्प समझौते के तहत किया गया था।
इस नए सौदे के साथ, GRSE को इन जहाजों के लिए कुल 108 मिलियन डॉलर का ऑर्डर मिला है। इस सौदे की वित्तीय शर्तों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रत्येक 120 मीटर लंबा और 17 मीटर चौड़ा मल्टी-पर्पज जहाज (MPV) 7,500 टन माल ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एक बड़ा कार्गो होल्ड है, जो बल्क, जनरल और प्रोजेक्ट कार्गो के साथ-साथ हैच कवर पर कंटेनरों को भी ले जा सकता है।
खास बात यह है कि ये जहाज बड़े विंडमिल ब्लेड ले जाने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए हैं। इससे यह साबित होता है कि GRSE विशेष जहाजों के निर्माण में महारत हासिल कर रहा है, जो उद्योग की बदलती जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं।
पिछले हफ्ते, GRSE ने PWD नागालैंड के साथ एक अनुबंध किया, जिसके तहत कंपनी आठ डबल-लेन मॉड्यूलर स्टील ब्रिज की आपूर्ति करेगी, जिससे नागालैंड में कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यह सौदा GRSE के मॉड्यूलर ब्रिज प्रोजेक्ट्स के बढ़ते पोर्टफोलियो को और मजबूत करता है। कंपनी अब तक 5,800 से ज्यादा पुलों की आपूर्ति कर चुकी है, जिसमें Border Roads Organisation (BRO), NHIDCL, विभिन्न राज्य सरकारें, और भूटान, नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे देश शामिल हैं।
वित्तीय मोर्चे पर, GRSE ने दिसंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का रेवेन्यू 37% बढ़कर 1,271 करोड़ रुपये हो गया, जबकि नेट प्रॉफिट 12% बढ़कर 98 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। EBITDA में 55% की वृद्धि हुई और यह 75.63 करोड़ रुपये हो गया, वहीं EBITDA मार्जिन 5.27% से बढ़कर 5.95% हो गया।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख