return to news
  1. Waaree Energies आज देगी Q4FY25 की कमाई का ब्योरा, कैसी रही है अब तक की परफॉर्मेंस?

मार्केट न्यूज़

Waaree Energies आज देगी Q4FY25 की कमाई का ब्योरा, कैसी रही है अब तक की परफॉर्मेंस?

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 22, 2025, 13:24 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Waaree Energies Q4FY25 Financial Results: अक्षय ऊर्जा से जुड़े प्रॉजेक्ट्स पर काम करने वाली कंपनी 22 अप्रैल को अपने वित्तीय नतीजे स्टॉक एक्सचेंज के सामने रखने वाली है। नतीजों के पहले कंपनी के शेयर्स तेजी से ऊपर चढ़ रहे हैं। पहले की परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो पिछली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट कई गुना बढ़ा था।

शेयर सूची

Waaree Energies के Q4FY25 नतीजों के पहले बाजार की है शेयर्स पर नजर।

Waaree Energies के Q4FY25 नतीजों के पहले बाजार की है शेयर्स पर नजर।

Waaree Energies Q4FY25 Earnings Report: सोलर फोटो-वॉल्टैइक मॉड्यूल (PVM) बनाने से लेकर सोलर प्रॉजेक्ट्स सेट अप करने और बिजली की सेल करने वाली कंपनी Waaree Energies वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी और आखिरी तिमाही के नतीजों का ऐलान मंगलवार 22 अप्रैल को करने जा रही है। कंपनी की परफॉर्मेंस की चर्चा के बीच शेयर बाजार की निगाहें इसकी रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया था कि 22 अप्रैल को इसकी बोर्ड मीटिंग होनी है जिसमें वित्त वर्ष 2024-25 की कमाई की डीटेल्स पर फैसला किया जाएगा। नतीजे आने के पहले Waaree Energies के शेयर्स तेजी से ऊपर चढ़ रहे हैं। दोपहर 12:51 बजे ये 6.22% की बढ़त के साथ ₹2,596 प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।

कैसी थी Q3FY25 में कमाई?

पिछली परफॉर्मेंस की बात करें तो दिसंबर में खत्म हुई FY25 की तीसरी तिमाही में Waaree Energies का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट तेज छलांग मारते हुए ₹5,068.76 करोड़ पर पहुंच गया था जबकि एक साल पहले FY24 की तीसरी तिमाही में यह ₹1,408.05 करोड़ रहा था।

कंपनी की कुल आमदनी भी अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में FY24 के ₹16,517.74 करोड़ की तुलना में दोगुनी से ज्यादा होकर ₹35,452.65 करोड़ पर जा पहुंची थी। हालांकि, कंपनी का खर्च भी ₹15,173.08 करोड़ से उछलकर ₹28,554.53 करोड़ पर पहुंच गया था।

कैसी रही चौथी तिमाही?

जनवरी में शुरू हुई तिमाही के दौरान Waaree Energies ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में बताया था कि उसे भारत में अक्षय ऊर्जा प्रॉजेक्ट्स पर काम करने वाली एक कंपनी से 180 MWp सोलर मॉड्यूल्स सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है। कंपनी को ये सप्लाई चालू वित्त वर्ष 2025-26 में करनी होगी।

इसके बाद फरवरी में Waaree Energies को Engie India की सब्सिडियरी Khaba Renewable Energy से भी 362.5 MW सोलर मॉड्यूल्स का ऑर्डर मिला था जिसमें 600Wp Elite BiN-08 N-Type TopCon सोलर मॉड्यूल शामिल हैं। ये मॉड्यूल भारत की अग्रणी हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कंपनियों में से एक NHPC के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।

फरवरी में ही Waaree Energies को एक और भारतीय कंपनी से 362.5 MWp क्षमता के सोलर पीवी मॉड्यूल्स का ऑर्डर मिला था। इसके बारे में कंपनी ने बताया था कि यह एक बार का ऑर्डर था।

वहीं, पिछले महीने मार्च में Waaree Energies ने गुजरात के चिकली में 5.4 गीगावॉट की सोलर सेल फसिलटी के लॉन्च का ऐलान किया था। कंपनी के मुताबिक यह भारत की सबसे बड़ी सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग गीगाफैक्टरी है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख