return to news
  1. CG Power का मुनाफा 18% उछला, रेवेन्यू में भी जोरदार बढ़त, डिविडेंड का हुआ ऐलान

मार्केट न्यूज़

CG Power का मुनाफा 18% उछला, रेवेन्यू में भी जोरदार बढ़त, डिविडेंड का हुआ ऐलान

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड January 27, 2026, 15:42 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 18.5% की लाभ वृद्धि दर्ज की है। कंपनी का रेवेन्यू भी 26% बढ़कर 3,175 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। अच्छे नतीजों के बावजूद नए लेबर कोड के खर्चों के कारण आज इसके शेयरों में गिरावट देखी गई।

शेयर सूची

cg-power-q3-results-profit-up-dividend

सीजी पावर ने मुनाफे में बढ़त के साथ अंतरिम डिविडेंड का तोहफा दिया है।

CG Power Q3 Results: सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस ने मंगलवार को अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है, जिसमें कंपनी के मुनाफे और आय में शानदार बढ़ोतरी देखी गई है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 18.5 प्रतिशत बढ़कर 285 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 241 करोड़ रुपये था। इसी तरह कंपनी के रेवेन्यू में भी 26.2 प्रतिशत का जोरदार उछाल आया है और यह 3,175 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

नए लेबर कोड का दिखा असर

कंपनी ने बताया कि इस तिमाही के नतीजों पर भारत सरकार द्वारा अधिसूचित नए लेबर कोड का असर पड़ा है। 21 नवंबर 2025 से लागू हुए इन नियमों के कारण कंपनी की ग्रेच्युटी और छुट्टियों की देनदारी में करीब 35.6 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। टैक्स काटने के बाद यह शुद्ध असर लगभग 26.6 करोड़ रुपये का रहा है। इसी खर्च की वजह से कंपनी का एबिटा (EBITDA) मार्जिन पिछले साल के 13.2 प्रतिशत से थोड़ा घटकर 12.5 प्रतिशत पर आ गया है।

डिविडेंड का ऐलान

अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए सीजी पावर के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 1.30 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। यह 2 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर का 65 प्रतिशत है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 1 फरवरी 2026 तय की गई है और इसका भुगतान 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड ने श्रीराम शिवराम को 11 जून 2026 से अगले पांच वर्षों के लिए फिर से इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

डेटा सेंटर सेक्टर में सबसे बड़ा ऑर्डर

कंपनी के बिजनेस विस्तार की बात करें तो इसी महीने सीजी पावर को अमेरिका की टालग्रास इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स से करीब 900 करोड़ रुपये का अपना अब तक का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर मिला है। यह एक्सपोर्ट ऑर्डर कंपनी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके जरिए सीजी पावर ने ग्लोबल डेटा सेंटर सेगमेंट में कदम रखा है। कंपनी अब हाइपरस्केल डेटा सेंटर्स की जरूरतों के हिसाब से विशेष पावर ट्रांसफार्मर की सप्लाई करेगी।

नतीजों की घोषणा के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर सीजी पावर के शेयर लगभग 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई। निवेशकों की इस प्रतिक्रिया के पीछे लेबर कोड के कारण बढ़ी हुई देनदारियां और मार्जिन में आई मामूली गिरावट को मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि, कंपनी की ऑर्डर बुक और रेवेन्यू ग्रोथ भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत दे रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख