return to news
  1. बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी की IPO लाने की तैयारी, NSE पर लिस्ट होने के लिए उठाए शुरुआती कदम

मार्केट न्यूज़

बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी की IPO लाने की तैयारी, NSE पर लिस्ट होने के लिए उठाए शुरुआती कदम

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 05, 2026, 09:07 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (BSPTCL) अपना आईपीओ लाने की तैयारी में जुटा हुआ है और एनएसई पर लिस्ट होने को लेकर शुरुआती कदम उठा भी लिए हैं।

IPO

बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की आईपीओ लाने की तैयारी

बिहार राज्य विद्युत पारेषण कंपनी लिमिटेड (Bihar State Power Transmission Company Limited, BSPTCL) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में लिस्ट होने वाली पहली सरकारी बिजली पारेषण कंपनी बनने की ओर पहला कदम बढ़ा दिया है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए शुरुआती कागजी कार्यवाही और कानूनी प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं। राज्य के ऊर्जा सचिव और बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीएसपीटीसीएल, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी इकाई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सिंह ने बताया कि आईपीओ की जटिल प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए कंपनी ने मर्चेंट बैंकर और बुक रनिंग लीड मैनेजर (बीआरएलएम) की भर्ती के लिए टेंडर्स आमंत्रित किए हैं, जो इश्यू से जुड़े दस्तावेजों को तैयार करने, शेयरों की कीमत तय करने और निवेशकों तक पहुंच बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी संभालता है। उन्होंने कहा कि आईपीओ लाने से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, ऋण बोझ, लंबित कानूनी मामलों और कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की जाती है।

उन्होंने कहा, 'यह प्रोसेस इसलिए जरूरी है ताकि भावी निवेशकों को कंपनी की वास्तविक स्थिति और पारदर्शी विवरण उपलब्ध कराया जा सके, जो शेयर मार्केट में लिस्ट होने का एक अनिवार्य नियम है। आईपीओ के माध्यम से जुटाई गई पूंजी का उपयोग बिहार के बिजली बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण में किया जाएगा। इस फंड को नयी पारेषण लाइन बिछाने, विद्युत ग्रिड के आधुनिकीकरण, उच्च-क्षमता वाले उप-केंद्रों की स्थापना और नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर समन्वय पर व्यय करने की योजना है।'

अर्थशास्त्री डॉ सुधांशु कुमार ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे राज्य सरकार के खजाने पर वित्तीय बोझ कम होगा। आईपीओ से प्राप्त होने वाली पूंजी सरकार द्वारा दी जाने वाली सीधी वित्तीय सहायता की जरूरत को घटाएगी, जिससे राज्य की राजकोषीय सेहत में सुधार होगा।

भाषा इनपुट के साथ
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख