return to news
  1. Bharti Airtel Q3 Results: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 2% घटा, लेकिन ARPU ₹259 पर पहुंचा

मार्केट न्यूज़

Bharti Airtel Q3 Results: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 2% घटा, लेकिन ARPU ₹259 पर पहुंचा

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 05, 2026, 17:20 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Bharti Airtel Q3 Results: तिमाही के दौरान कंपनी के एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) बढ़कर 259 रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी के शेयरों में आज 1.65 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1992.05 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैप 11.35 लाख करोड़ रुपये है।

शेयर सूची

Bharti airtel

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में Bharti Airtel का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 55 परसेंट घट गया है।

Bharti Airtel Q3 Results: टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल ने आज 05 फरवरी को FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 55 परसेंट गिरकर ₹6631 करोड़ पर आ गया है। हालांकि तिमाही आधार पर देखें तो Bharti Airtel का नेट प्रॉफिट 2.4% घटा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bharti Airtel के शेयरों में आज 1.65 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1992.05 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैप 11.35 लाख करोड़ रुपये है।

एक्सेप्शनल आइटम्स का आंकड़ों पर असर

Bharti Airtel ने साफ किया है कि दोनों तिमाहियों में एक्सेप्शनल आइटम्स शामिल हैं, यानी कुछ एक-बार के खर्च या फायदे भी इसमें जुड़े हुए हैं। अगर एक्सेप्शनल आइटम्स को हटाकर देखें, तो Airtel का tax से पहले मुनाफा 34% बढ़कर ₹12,558.1 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹9,346.3 करोड़ था।

दिल्ली स्थित कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में 20% बढ़कर ₹53,982 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹45,129 करोड़ था। भारती एयरटेल ने कहा कि मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस पोर्टफोलियो प्रीमियमाइजेशन और शानदार एग्जीक्यूशन के कारण रही। स्मार्टफोन डेटा कस्टमर्स सालाना 20.8 मिलियन और तिमाही आधार पर (QoQ) 5.2 मिलियन बढ़े, जो कुल मोबाइल कस्टमर्स का 79% है। कंपनी ने 0.62 मिलियन पोस्टपेड कस्टमर्स जोड़े।

Airtel का ARPU बढ़ा

Airtel का ARPU (हर ग्राहक से औसतन होने वाली कमाई) भी बढ़कर ₹259 हो गया, जो पिछले साल Q3 FY25 में ₹245 था। कंपनी की ऑपरेशन से होने वाली कमाई (रेवेन्यू) भी मजबूत रही और सालाना आधार पर 20% बढ़कर ₹53,981.6 करोड़ पहुंच गई। कंपनी ने बताया कि उसका मोबाइल डेटा कंजम्पशन सालाना आधार पर (YoY) 29.2% बढ़कर 29.8 GB प्रति कस्टमर प्रति महीना हो गया।

Airtel के EBITDA में 4.1% की बढ़ोतरी

Airtel का EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 4.1% बढ़कर ₹30,783 करोड़ हो गया, जो पिछली तिमाही में ₹29,561 करोड़ था। साथ ही कंपनी का EBITDA मार्जिन भी थोड़ा सुधरकर 57% पहुंच गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 56.7% था। हालांकि इस तिमाही में कंपनी पर ₹257 करोड़ का वन-टाइम खर्च भी आया, जिसका असर मुनाफे के आंकड़ों पर पड़ा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख