मार्केट न्यूज़
4 min read | अपडेटेड April 23, 2025, 10:30 IST
सारांश
Ather Energy ने अपने IPO का साइज घटा दिया है। इसकी योजना नए शेयर जारी करके ₹2,626 करोड़ जुटाने की है, जबकि पहले इसकी योजना ₹3,100 करोड़ जुटाने की थी। इसके अलावा, 354.76 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर से (OFS) के जरिए की जाएगी।
Ather Energy IPO: पब्लिक इश्यू के लिए प्रति शेयर 304-321 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है।
एथर एनर्जी वित्त वर्ष 2025-26 का पहला बड़ा मेनबोर्ड आईपीओ है। टाइगर ग्लोबल समर्थित कंपनी ने अपने आईपीओ का साइज घटा दिया है। इसकी योजना नए शेयर जारी करके ₹2,626 करोड़ जुटाने की है, जबकि पहले इसकी योजना ₹3,100 करोड़ जुटाने की थी।
Ather Energy में 354.76 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर से (OFS) के जरिए की जाएगी। इस तरह आईपीओ से कुल कुल 2980.76 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इसमें 8.18 करोड़ नए शेयर और OFS के तहत 1.10 करोड़ शेयर जारी होंगे।
OFS के तहत प्रमोटर तरुण संजय और स्वप्निल बबनला, अन्य कॉर्पोरेट शेयरहोल्डर्स के साथ अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। हीरो मोटोकॉर्प एथर में लगभग 40% हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा शेयरधारक है। हीरो इस पब्लिक ऑफर में अपने शेयर नहीं बेचेगा। 2024 में ओला इलेक्ट्रिक के IPO के बाद एथर एनर्जी लिस्ट होने वाली दूसरी प्योर-प्ले इंडियन इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी बन जाएगी।
एथर एनर्जी के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट शुक्रवार, 2 मई को किए जाने की उम्मीद है। कंपनी BSE, NSE पर लिस्ट होगी और लिस्टिंग की संभावित तारीख 6 मई तय की गई है।
CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एथर एनर्जी अब 12800 करोड़ रुपये के पोस्ट-मनी वैल्यूएशन का लक्ष्य बना रही है, जो पहले 14,000 करोड़ रुपये की उम्मीद से कम है।
एथर एनर्जी ने आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र में अपनी नई फैक्ट्री लगाने के साथ-साथ रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए करेगी। इसके साथ ही पैसे का उपयोग कर्ज चुकाने, मार्केटिंग और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी करने की योजना बनाई गई है।
एथर एनर्जी एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) कंपनी है जो इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी पैक, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सपोर्टिंग सॉफ्टवेयर सिस्टम के डिजाइन, डेवलपमेंट और इन-हाउस असेंबली में लगी हुई है। इसके इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पोर्टफोलियो में दो प्रोडक्ट लाइन, Ather 450 और Ather Rizta शामिल हैं, जिनके सात वेरिएंट हैं।
बेंगलुरू स्थित इस कंपनी का दिसंबर में समाप्त नौ महीनों में घाटा कम होकर ₹578 करोड़ रह गया, जो एक साल पहले ₹776 करोड़ था। इसका कारण 2024 में लॉन्च होने वाले कंपनी के इलेक्ट्रिक फैमिली स्कूटर Rizta की बिक्री में बढ़ोतरी है।
अवधि | 31 दिसंबर 2024 | 31 मार्च 2024 | 31 मार्च 2023 | 31 मार्च 2022 |
---|---|---|---|---|
एसेट्स | 2,172 | 1,913.5 | 1,976.8 | 818.6 |
रेवेन्यू | 1,617.4 | 1,789.1 | 1,801.8 | 413.8 |
प्रॉफिट आफ्टर टैक्स | -577.9 | -1,059.7 | -864.5 | -344.1 |
नेट वर्थ | 108 | 545.9 | 613.7 | 224.9 |
रिजर्व और सरप्लस | 3,346.6 | 545.1 | 613.1 | 224.2 |
कुल उधार | 1,121.6 | 314.9 | 485.2 | 298.4 |
एक्सिस कैपिटल, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स, जेएम फाइनेंशियल, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) एथर एनर्जी आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख