मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड May 06, 2025, 10:21 IST
सारांश
Ather Energy IPO: एथर एनर्जी के आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) का हिस्सा करीब 1.70 गुना सब्सक्राइब हुआ। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व हिस्सा केवल 66 फीसदी ही बुक किया गया। इसके अलावा, खुदरा निवेशकों के हिस्से को बोली के दौरान 1.78 गुना सब्सक्राइब किया गया।
Ather Energy के IPO का इश्यू साइज 2980.76 करोड़ रुपये है।
यह वित्त वर्ष 2025-26 का पहला मेनबोर्ड इश्यू है। यह आईपीओ 28 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच बोली के लिए खुला था। इसे निवेशकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला और यह कुल 1.43 गुना सब्सक्राइब हो सका।
एथर एनर्जी के आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) का हिस्सा करीब 1.70 गुना सब्सक्राइब हुआ। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व हिस्सा केवल 66 फीसदी ही बुक किया गया। इसके अलावा, खुदरा निवेशकों के हिस्से को बोली के दौरान 1.78 गुना सब्सक्राइब किया गया। कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 5.43 गुना भरा।
एथर एनर्जी के आईपीओ का इश्यू साइज 2980.76 करोड़ रुपये है। इसके तहत ₹2,626 करोड़ के नए शेयर जारी किए गए, जबकि 354.76 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर से (OFS) के जरिए की गई। OFS के तहत प्रमोटर तरुण संजय और स्वप्निल बबनला, अन्य कॉर्पोरेट शेयरहोल्डर्स के साथ अपनी हिस्सेदारी बेची।
हीरो मोटोकॉर्प एथर में लगभग 40% हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा शेयरधारक है। हीरो ने इस पब्लिक ऑफर में अपने शेयर नहीं बेचे। यह ओला इलेक्ट्रिक के IPO के बाद लिस्ट होने वाली दूसरी प्योर-प्ले इंडियन इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी है।
एथर एनर्जी ने आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र में अपनी नई फैक्ट्री लगाने के साथ-साथ रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए करेगी। इसके साथ ही पैसे का उपयोग कर्ज चुकाने, मार्केटिंग और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी करने की योजना बनाई गई है।
एथर एनर्जी एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) कंपनी है जो इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी पैक, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सपोर्टिंग सॉफ्टवेयर सिस्टम के डिजाइन, डेवलपमेंट और इन-हाउस असेंबली में लगी हुई है। इसके इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पोर्टफोलियो में दो प्रोडक्ट लाइन, Ather 450 और Ather Rizta शामिल हैं, जिनके सात वेरिएंट हैं।
बेंगलुरू स्थित इस कंपनी का दिसंबर में समाप्त नौ महीनों में घाटा कम होकर ₹578 करोड़ रह गया, जो एक साल पहले ₹776 करोड़ था। इसका कारण 2024 में लॉन्च होने वाले कंपनी के इलेक्ट्रिक फैमिली स्कूटर Rizta की बिक्री में बढ़ोतरी है।
अवधि | 31 दिसंबर 2024 | 31 मार्च 2024 | 31 मार्च 2023 | 31 मार्च 2022 |
---|---|---|---|---|
एसेट्स | 2,172 | 1,913.5 | 1,976.8 | 818.6 |
रेवेन्यू | 1,617.4 | 1,789.1 | 1,801.8 | 413.8 |
प्रॉफिट आफ्टर टैक्स | -577.9 | -1,059.7 | -864.5 | -344.1 |
नेट वर्थ | 108 | 545.9 | 613.7 | 224.9 |
रिजर्व और सरप्लस | 3,346.6 | 545.1 | 613.1 | 224.2 |
कुल उधार | 1,121.6 | 314.9 | 485.2 | 298.4 |
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख