return to news
  1. Adani Enterprises Q3 Results: दिसंबर तिमाही में ₹5627 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू में 9% की बढ़ोतरी

मार्केट न्यूज़

Adani Enterprises Q3 Results: दिसंबर तिमाही में ₹5627 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू में 9% की बढ़ोतरी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 03, 2026, 17:12 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Adani Enterprises Q3 Results: FY26 के पहले नौ महीनों में कंपनी की कुल कंसॉलिडेटेड कमाई ₹69756 करोड़ रही और EBITDA ₹11,985 करोड़ दर्ज किया गया। इसी अवधि में टैक्स से पहले मुनाफा (PBT) ₹3,581 करोड़ रहा। इसमें AWL की हिस्सेदारी और सीमेंट यूनिट्स को अंबुजा सीमेंट्स को बेचने से मिले ₹9,215 करोड़ के एक्सेप्शनल गेन को शामिल नहीं किया गया है।

शेयर सूची

NICKEL
--
Adani Enterprises

Adani Enterprises का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 62% बढ़कर ₹3,774 करोड़ पहुंच गया।

Adani Enterprises Q3 Results: अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने आज 03 फरवरी को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफइट कई गुना बढ़कर ₹5,627 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने ₹58 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। इस तिमाही के मुनाफे में ₹5632.09 करोड़ का एक्सेप्शनल गेन भी शामिल है, जिसकी वजह से मुनाफे में इतनी बड़ी छलांग देखने को मिली।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी की ऑपरेशंस से होने वाली आय अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 8.6% बढ़कर ₹24,820 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹22,848 करोड़ थी।

कैसे रहे Adani Enterprises के नतीजे

अदाणी एंटरप्राइजेज का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 62% बढ़कर ₹3,774 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ₹2,335 करोड़ था। वहीं EBITDA मार्जिन भी सुधरकर 15.2% हो गया, जबकि Q3 FY25 में यह 10.2% था।

FY26 के पहले नौ महीनों में कंपनी की कुल कंसॉलिडेटेड कमाई ₹69756 करोड़ रही और EBITDA ₹11,985 करोड़ दर्ज किया गया। इसी अवधि में टैक्स से पहले मुनाफा (PBT) ₹3,581 करोड़ रहा। इसमें AWL की हिस्सेदारी और सीमेंट यूनिट्स को अंबुजा सीमेंट्स को बेचने से मिले ₹9,215 करोड़ के एक्सेप्शनल गेन को शामिल नहीं किया गया है।

इसके अलावा, AAHL एयरपोर्ट्स का नौ महीने का EBITDA, पूरे FY25 के EBITDA से 7% ज्यादा रहा। इस रिपोर्टिंग पीरियड में कंपनी ने सफलतापूर्वक राइट्स इश्यू पूरा किया, जिससे ₹24930 करोड़ जुटाए गए। इस इश्यू को बाजार से 30% ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। इसके साथ ही जनवरी 2026 में कंपनी ने अपने तीसरे नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) इश्यू के जरिए ₹1,000 करोड़ और जुटाए।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि इस तिमाही में उसका ऑपरेशनल और प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन रिकॉर्ड और मजबूत हुआ। खास बात यह रही कि ग्रीनफील्ड नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अधिग्रहण के पांच साल से भी कम समय में चालू कर दिया गया। इसके अलावा, कंपनी ने समय पर दो HAM रोड प्रोजेक्ट पूरे किए और गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी किया।

गौतम अदाणी ने क्या कहा?

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि FY26 के पहले नौ महीनों में कंपनी ने मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन किया है, जो उसके इनक्यूबेटर मॉडल और विविध इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टफोलियो की ताकत दिखाता है। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो देश के लिए अहम परिसंपत्तियां तेजी और बड़े स्तर पर बनाने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने आगे कहा कि एयरपोर्ट्स, रिन्यूएबल मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर्स और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार प्रगति, साथ ही राइट्स इश्यू और NCD के जरिए मिला मजबूत कैपिटल सपोर्ट, कंपनी को अगले ग्रोथ फेज को तेज करने के लिए पूरी तरह तैयार कर रहा है। नतीजों के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 11.15% उछलकर ₹2,217.80 पर ट्रेड करता दिखा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख