मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड March 21, 2025, 13:42 IST
सारांश
Active Infra IPO: एक्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ के तहत 43 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।
Active Infra IPO: कंपनी का इरादा 77.83 करोड़ रुपये जुटाने का है।
एक्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ के तहत 43 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।
आईपीओ के लिए 600 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम 1,08,600 रुपये का निवेश करना होगा।
कंपनी ने एंकर निवेशकों से 4.43 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं। सुनील ज्ञानचंद रायसन और श्रेयस सुनील रायसन, श्रद्धा इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड और रियान डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रमोटर हैं।
सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 26 मार्च को होने की उम्मीद है। वहीं, रिफंड की प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो जाएगी। शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 28 मार्च तय की गई है।
एक्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड साल 2007 में इनकॉर्पोरेट हुई है। यह एक सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी है। कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और कमर्शियल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में है। कंपनी सड़क, पुल, वाटर सप्लाई सिस्टम और सिंचाई जैसी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस करती है।
इसके साथ ही यह ऑफिस कॉम्प्लेक्स, रिटेल सेंटर, प्रदर्शनी हॉल और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस जैसे कमर्शियल स्पेस का निर्माण भी करती है। कंपनी पूरे भारत में काम करती है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा में इसके प्रोजेक्ट्स हैं। यह ग्राहकों की संतुष्टि पर फोकस करती है।
तारीख | रेवेन्यू (₹) | प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (₹) |
---|---|---|
30 सितंबर 2024 | 33.9 | 5.55 |
31 मार्च 2024 | 97.43 | 10.45 |
31 मार्च 2023 | 89.59 | 9.87 |
31 मार्च 2022 | 1.11 | 0.09 |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख