return to news
  1. IND-EU FTA को क्यों कहा जा रहा है मदर ऑफ ऑल द डील्स? PM मोदी ने डील पर साइन का ऐलान

बिजनेस न्यूज़

IND-EU FTA को क्यों कहा जा रहा है मदर ऑफ ऑल द डील्स? PM मोदी ने डील पर साइन का ऐलान

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 27, 2026, 13:57 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

India-European Union FTA: भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते को ‘मदर ऑफ ऑल द डील्स’ (सबसे अहम समझौता) बता रहे हैं। इस समझौते ने 140 करोड़ भारतीयों के साथ-साथ यूरोपीय लोगों के लिए भी कई अवसर उत्पन्न किए हैं।

India-EU

भारत और यूरोपीय संघ के बीच FTA डील का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement, FTA) पर हस्ताक्षर होने की मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि इसमें ग्लोबल जीडीपी का 25% और ग्लोबल ट्रेड का एक तिहाई हिस्सा शामिल है। ‘भारतीय ऊर्जा सप्ताह’ को ऑनलाइन संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि लोग, भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते को ‘मदर ऑफ ऑल द डील्स’ (सबसे अहम समझौता) बता रहे हैं। इस समझौते ने 140 करोड़ भारतीयों के साथ-साथ यूरोपीय लोगों के लिए भी कई अवसर उत्पन्न किए हैं। प्रधानमंत्री ने यूरोपीय संघ-भारत व्यापार समझौते पर सभी को बधाई दी और कहा, ‘मैं आपको एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के बारे में जानकारी दे रहा हूं... कल (सोमवार) भारत और यूरोप के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।’

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
क्या कुछ बोले PM मोदी?

मोदी ने कहा, ‘यह दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह समझौता ग्लोबल जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का 25% और ग्लोबल ट्रेड का एक तिहाई हिस्सा है।’ उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौता, ब्रिटेन और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के साथ हुए समझौतों का पूरक होगा। इससे ग्लोबल व्यापार और सप्लाई चेन दोनों मजबूत होंगी। उन्होंने टेक्सटाइल, रत्न और आभूषण, चमड़ा और चप्पल-जूते जैसे सेक्टरों से जुड़े युवाओं और सभी सहयोगियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समझौता आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा और इससे न केवल भारत में मैनुफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा बल्कि सर्विस सेक्टर का भी विस्तार होगा।

2024-25 में कैसा रहा भारत और यूरोपीय संघ के बीच ट्रेड?

उन्होंने कहा, ‘यह मुक्त व्यापार समझौता दुनिया भर के हर व्यवसाय और हर निवेशक का भारत पर भरोसा बढ़ाएगा। भारत सभी क्षेत्रों में वैश्विक साझेदारी पर व्यापक रूप से काम कर रहा है।’ द्विपक्षीय व्यापार, भारत-यूरोपीय संघ संबंधों का आधार स्तंभ है। 2024-25 में कुल व्यापार 190 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया। भारत ने यूरोपीय संघ को 75.9 अरब अमेरिकी डॉलर का सामान और सर्विस सेक्टर में 30 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात किया। दूसरी ओर यूरोपीय संघ ने भारत को 60.7 अरब अमेरिकी डॉलर का गुड्स और सर्विस सेक्टर में 23 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात किया।

भाषा इनपुट के साथ
मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख