return to news
  1. Bengal Budget: सरकारी कर्मचारियों के DA में 4% की बढ़ोतरी, बेरोजगारों के लिए भत्ता, बंगाल के अंतरिम बजट में और क्या-क्या?

बिजनेस न्यूज़

Bengal Budget: सरकारी कर्मचारियों के DA में 4% की बढ़ोतरी, बेरोजगारों के लिए भत्ता, बंगाल के अंतरिम बजट में और क्या-क्या?

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 05, 2026, 16:29 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

पश्चिम बंगाल के अंतरिम बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए ‘बांग्लार युवा साथी’ नाम से एक नई योजना शुरू करने की भी घोषणा की गई। इस योजना के तहत 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगारों को प्रति माह 1,500 रुपये का भत्ता दिया जाएगा।

बंगाल बजट

बंगाल बजट में क्या-क्या सौगात?

पश्चिम बंगाल सरकार ने आज फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए 4.06 लाख करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया। दरअसल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके चलते सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया है। इस बजट में सरकारी कर्मचारियों, बेरोजगारों और महिलाओं के लिए कुछ खास प्रस्ताव रखे गए हैं। राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली मासिक सहायता राशि फरवरी से 500 रुपये बढ़ाई जाएगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

उन्होंने बेरोजगार युवाओं के लिए ‘बांग्लार युवा साथी’ नाम से एक नई योजना शुरू करने की भी घोषणा की। इस योजना के तहत 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगारों को प्रति माह 1,500 रुपये का भत्ता दिया जाएगा। यह सहायता राशि युवाओं को नौकरी मिलने तक या अधिकतम पांच वर्ष की अवधि तक, जो भी पहले हो, जारी रहेगी। इसके अलावा भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 4% की बढ़ोतरी की गई है।

बजट में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मंथली मानदेय राशि में 1,000 रुपये की वृद्धि की भी घोषणा की गई है। पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में संभावित विधानसभा चुनावों से पहले पेश किए गए अंतरिम बजट में सामाजिक कल्याण, रोजगार सहायता और जमीनी स्तर के कर्मचारियों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अलावा बजट में कहा गया है कि 7वें वेतन आयोग पर भी काम शुरू किया जाएगा।

भाषा इनपुट के साथ
मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख