return to news
  1. RBI MPC Meet: कल आने वाला है ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, कहां और कितने बजे देख सकेंगे गवर्नर की लाइव स्पीच

बिजनेस न्यूज़

RBI MPC Meet: कल आने वाला है ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, कहां और कितने बजे देख सकेंगे गवर्नर की लाइव स्पीच

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 05, 2026, 13:36 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

RBI MPC Meet: गवर्नर संजय मल्होत्रा का पॉलिसी भाषण 6 फरवरी सुबह 10 बजे होगा। इसे RBI की आधिकारिक वेबसाइट, RBI के YouTube चैनल और RBI के X (Twitter) अकाउंट पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा अपस्टॉक्स हिंदी पर भी पॉलिसी से जुड़े लाइव अपडेट उपलब्ध रहेंगे।

RBI MPC

RBI की Monetary Policy Committee की यह बैठक वित्त वर्ष 2025–26 की आखिरी पॉलिसी मीटिंग है।

RBI MPC Meet: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की फरवरी 2026 की मौद्रिक नीति बैठक (MPC Meeting) का आज दूसरा दिन है। इसके नतीजों की घोषणा कल यानी शुक्रवार, 6 फरवरी को होगी। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) सुबह 10 बजे पॉलिसी का ऐलान करेंगे, जिसके बाद दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। RBI की Monetary Policy Committee की यह बैठक वित्त वर्ष 2025–26 की आखिरी पॉलिसी मीटिंग है। इससे पहले MPC की बैठक 3 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच हुई थी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

गवर्नर की स्पीच कितने बजे शुरू होगी और कहां देख सकेंगे?

गवर्नर संजय मल्होत्रा का पॉलिसी भाषण 6 फरवरी सुबह 10 बजे होगा। इसे RBI की आधिकारिक वेबसाइट, RBI के YouTube चैनल और RBI के X (Twitter) अकाउंट पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा अपस्टॉक्स हिंदी पर भी पॉलिसी से जुड़े लाइव अपडेट उपलब्ध रहेंगे।

रेपो रेट को लेकर क्या है उम्मीदें?

यह फरवरी की बैठक ऐसे समय में हो रही है जब हाल ही में यूनियन बजट पेश किया गया है और भारत–अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान भी हो चुका है। रॉयटर्स के मुताबिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं है। फिलहाल न तो आर्थिक विकास को लेकर कोई बड़ी चिंता है और न ही महंगाई को लेकर।

RBI पिछले साल फरवरी से अब तक रेपो रेट में कुल 125 बेसिस पॉइंट की कटौती कर चुका है। इसी वजह से कई एनालिस्ट मान रहे हैं कि इस बैठक में MPC दरों में कटौती को रोक सकती है। हालांकि PTI के मुताबिक कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि उधार लेने की लागत और कम करने के लिए अभी भी एक और कटौती की गुंजाइश बनी हुई है।

इसके पहले कितनी हो चुकी है रेपो रेट में कटौती

दिसंबर की MPC मीटिंग में समिति ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को 25 बेसिस पॉइंट घटाकर 5.25 फीसदी कर दिया था, जो पहले 5.5 फीसदी था। यह फैसला पिछली दो बैठकों में कोई बदलाव न होने के बाद आया था। इससे पहले फरवरी से जून के बीच RBI ने लगातार 3 बार कटौती करते हुए रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत से 5.5 प्रतिशत तक ला दिया था, यानी कुल 100 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई थी।

दिसंबर की पॉलिसी समीक्षा में MPC ने अपना पॉलिसी स्टांस ‘न्यूट्रल’ बनाए रखा था। उस समय Standing Deposit Facility (SDF) रेट 5.00 फीसदी तय किया गया था, जबकि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) रेट और बैंक रेट 5.50 प्रतिशत रखे गए थे।

हर 2 महीने में होती है RBI MPC की बैठक

RBI की Monetary Policy Committee हर दो महीने में बैठक करती है, जिसमें ब्याज दरों पर फैसला लिया जाता है और महंगाई व आर्थिक विकास को लेकर अनुमान जारी किए जाते हैं। रेपो रेट वह दर होती है जिस पर RBI बैंकों को पैसा देता है और इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ता है। जब रेपो रेट बढ़ता है तो बैंक आमतौर पर लोन की ब्याज दरें बढ़ा देते हैं, जिससे कर्ज महंगा हो जाता है। वहीं जब रेपो रेट घटता है तो होम लोन, कार लोन जैसे कर्ज आम तौर पर सस्ते हो जाते हैं।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख