बिजनेस न्यूज़
2 min read | अपडेटेड March 06, 2025, 08:28 IST
सारांश
भारतीय पासपोर्ट को लेकर कुछ नियमों में बदलाव किया गया है। पासपोर्ट पर अब आपका पता नहीं लिखा होगा, इसकी जगह बारकोड होगा, जिसे स्कैन करके अधिकारी ही यह जानकारी ले पाएंगे। इसके अलावा अक्टूबर 2023 के बाद जिनका जन्म हुआ है, उनके लिए बर्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा।
केंद्र सरकार ने बदले पासपोर्ट को लेकर कुछ अहम नियम
केंद्र सरकार ने पासपोर्ट से जुड़े कुछ अहम नियमों में बदलाव किया है। पासपोर्ट से जुड़े नियम अब पहले से ज्यादा सख्त हो गए हैं और साथ ही इसमें आपकी प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। डॉक्यूमेंट्स को लेकर नियम पहले से ज्यादा सख्त हो गए हैं, वहीं अब आपके पासपोर्ट पर आपका पूरा पता नहीं लिखा होगा, उसकी जगह एक बार कोड होगा। इस बार कोड को संबंधी अधिकारी ही स्कैन करके पूरी जानकारी निकाल पाएंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार ने पासपोर्ट सेवा केंद्र भी बढ़ाने का फैसला लिया है। चलिए जानते हैं कि पासपोर्ट को लेकर क्या नियम बदले गए हैं।
बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर एक अहम बदलाव हुआ है, अब अक्टूबर 2023 के बाद पैदा हुए लोगों को अपना बर्थ सर्टिफिकेट ही जन्मतिथि प्रमाणपत्र के रूप देना होगा। हालांकि इससे पहले जिनका जन्म हुआ है, वह जन्मतिथि प्रमाणपत्र के तौर पर अन्य सर्टिफिकेट दे पाएंगे, जिसमें पैन कार्ड, ड्राइविंग कार्ड जैसे अन्य डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं।
आपकी प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए पासपोर्ट पर अब आपका पता लिखा नहीं होगा, उसकी जगह एक बार कोड होगा। इस बार कोड को स्कैन करके अधिकारी आपका एड्रेस देख पाएंगे। इसके अलावा पासपोर्ट की पहचान के लिए कलर कोड भी शुरू किया गया है, जिसमें सरकारी अधिकारियों के लिए सफेद पासपोर्ट, डिप्लोमैट्स के लिए लाल पासपोर्ट आम नागरिकों के लिए नीला पासपोर्ट होगा।
अभी तक पासपोर्ट पर मां-बाप का नाम देना अनिवार्य है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जहां सिंगल पैरेट्स होते हैं, वैसी स्थिति में यह नियम कारगर साबित होगा। इसके अलावा पासपोर्ट सेवा में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार 442 सेवा केंद्र की जगह 600 पासपोर्ट सेवा केंद्र लाने की तैयारी में भी है। आने वाले पांच सालों में देश में 600 पासपोर्ट सेवा केंद्र देखे जा सकते हैं।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख