return to news
  1. India-US Trade Deal पर केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal का बड़ा अपडेट, बताया डील पर कब होगी साइन

बिजनेस न्यूज़

India-US Trade Deal पर केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal का बड़ा अपडेट, बताया डील पर कब होगी साइन

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 05, 2026, 14:18 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal ने कहा, “पिछले एक साल में दोनों तरफ के अधिकारी अलग-अलग स्तरों पर बातचीत करते रहे हैं। इस दौरान दोनों देशों ने अपने अहम और संवेदनशील सेक्टर्स को ट्रेड डील से सुरक्षित रखा और साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि दोनों देशों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले।”

India-US Trade Deal

India-US Trade Deal: कुछ दिनों पहले डोनाल्ड ट्रप ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का दावा किया था।

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि India-US ट्रेड डील पर अगले 4 से 5 दिनों में जॉइंट स्टेटमेंट जारी हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस समझौते का औपचारिक ड्राफ्ट अभी फाइनल किया जा रहा है और उम्मीद है कि मिड-मार्च तक इस पर साइन हो जाएगा। बता दें कि कुछ दिनों पहले डोनाल्ड ट्रप ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का दावा किया था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

"भारत-अमेरिका एक-दूसरे की जरूरतों को पूरा करने वाली अर्थव्यवस्थाएं"

इससे पहले भी पीयूष गोयल कह चुके हैं कि भारत और अमेरिका एक-दूसरे की जरूरतों को पूरा करने वाली (Complementary) अर्थव्यवस्थाएं हैं और यह प्रस्तावित ट्रेड डील दोनों देशों के लिए फायदेमंद साबित होगी। लोकसभा में कुछ सांसदों की ओर से उठाई गई चिंताओं का जवाब देते हुए गोयल ने कहा कि पिछले एक साल से दोनों देशों के बातचीत करने वाले अधिकारी कई स्तरों पर लगातार संपर्क में रहे हैं।

उन्होंने बताया कि भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement – BTA) को लेकर बातचीत फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के बाद शुरू हुई थी। इसके बाद 2 फरवरी को पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन कॉल हुआ, जिससे बातचीत को और रफ्तार मिली और उसी के बाद ट्रेड डील का ऐलान किया गया।

कृषि और डेयरी सेक्टर सुरक्षित: गोयल

गोयल ने कहा, “पिछले एक साल में दोनों तरफ के अधिकारी अलग-अलग स्तरों पर बातचीत करते रहे हैं। इस दौरान दोनों देशों ने अपने अहम और संवेदनशील सेक्टर्स को ट्रेड डील से सुरक्षित रखा और साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि दोनों देशों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले।”

गोयल ने आगे बताया कि भारत ने बातचीत के दौरान अपने खास संवेदनशील सेक्टर्स, खासकर कृषि (एग्रीकल्चर) और डेयरी को सुरक्षित कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के लिए भी कुछ सेक्टर संवेदनशील थे। करीब एक साल की बातचीत के बाद दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते के कई अहम हिस्सों को अंतिम रूप देने में सफल रहे हैं। यह बयान उन्होंने लोकसभा में दिया, उस समय कुछ विपक्षी सांसद विरोध भी कर रहे थे।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख