return to news
  1. नई आधार ऐप से कैसे बिना एक्स्ट्रा डेटा दिए आसानी से हो जाएगा एज वेरिफिकेशन, यहां समझें

बिजनेस न्यूज़

नई आधार ऐप से कैसे बिना एक्स्ट्रा डेटा दिए आसानी से हो जाएगा एज वेरिफिकेशन, यहां समझें

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 29, 2026, 10:17 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

यूआईडीएआई ने बताया कि नया ऐप मोबाइल फोन के ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके माध्यम से लोग और कंपनियां किसी व्यक्ति की डिजिटल रूप से पहचान सत्यापित कर सेवाएं प्रदान कर सकते हैं।

आधार ऐप

नई आधार ऐप में क्या कुछ बदला है?

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India, UIDAI) ने एक नया 'आधार' ऐप पेश किया है, जिसका इस्तेमाल डिजिटल व्यक्तिगत संरक्षण अधिनियम (Digital Personal Data Protection Act, DPDP) के तहत कोई एक्स्ट्रा डेटा शेयर किए बगैर एज वेरिफिकेशन के लिए किया जा सकता है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। ऐप की पेशकश के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि सरकार ने निजी संस्थाओं को सुरक्षित आधार पर आधार प्रमाणीकरण का इस्तेमाल करके सर्विस देने में सक्षम बनाने के लिए ‘आधार प्रमाणीकरण नियम 2020 के लिए आधार प्रमाणीकरण में संशोधन किया है।’

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
नया नियम कैसे बच्चों के लिए होगा उपयोगी?

कृष्णन ने कहा, ‘हम अक्सर डिजिटल व्यक्तिगत संरक्षण अधिनियम (डीपीडीपी) अधिनियम के तहत यह चर्चा करते रहते हैं कि उम्र की पुष्टि कैसे की जाएगी। मुझे लगता है कि अब हम ऐसी स्थिति में हैं कि आधार ऐप के जरिये उम्र की जांच आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए किसी अतिरिक्त जानकारी को साझा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।’ उम्र की पुष्टि ऑनलाइन प्लैटफॉर्म, जैसे सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम और ई-कॉमर्स मंच को उपयोगकर्ताओं की उम्र जांचने में मदद करेगी। इससे बच्चों को अनुपयुक्त सामग्री या उत्पादों तक पहुंच से बचाया जा सकेगा।

यूआईडीएआई ने बताया कि नया ऐप मोबाइल फोन के ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके माध्यम से लोग और कंपनियां किसी व्यक्ति की डिजिटल रूप से पहचान सत्यापित कर सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। इस मौके पर यूआईडीएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भुवनेश कुमार ने कहा कि यह ऐप न केवल पता और मोबाइल नंबर अपडेट करने जैसी सेवाओं को आसान बनाएगा, बल्कि डिजिटल प्रमाणीकरण के लिए आवश्यक जानकारी भी साझा करेगा।

PTI इनपुट के साथ
मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख