return to news
  1. Gold-Silver Price Today: चांदी की कीमतों में 11% की भारी गिरावट, जानें भारत में 10 ग्राम सोने का भाव

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price Today: चांदी की कीमतों में 11% की भारी गिरावट, जानें भारत में 10 ग्राम सोने का भाव

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 06, 2026, 10:02 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

भारतीय बाजार (MCX) में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। चांदी की कीमतें 11 प्रतिशत से ज्यादा टूट गईं, जबकि सोना भी शुरुआती कारोबार में 3 प्रतिशत तक गिर गया था। डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव कम होने से कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। यही हाल आज का भी है।

gold-silver-price-6-february

भारतीय बाजार (MCX) में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई।

भारतीय सर्राफा बाजार के लिए कल का दिन काफी उथल-पुथल भरा रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं के दामों में आई कमी है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में नरमी आने की वजह से निवेशकों ने सोने-चांदी से दूरी बनाई, जिससे कीमतों पर भारी दबाव देखा गया। खासकर चांदी के निवेशकों के लिए आज का दिन काफी नुकसानदेह रहा, क्योंकि घरेलू बाजार में चांदी की कीमतें 11 प्रतिशत से भी ज्यादा टूट गईं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज की बात करें तो सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी की कीमत 12640 रुपये टूटकर 231175 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है, जो 5.18% की भारी गिरावट है। वहीं, सोना भी 1443 रुपये गिरकर 150628 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली की वजह से कीमती धातुओं के दाम दबाव में नजर आ रहे हैं।

सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव

MCX पर कल सोने की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। 10 ग्राम सोने का भाव 1,51,948 रुपये पर खुला, जो उसके पिछले बंद भाव 1,53,046 रुपये से करीब 1,098 रुपये या 0.71 प्रतिशत कम था। कारोबार के दौरान बिकवाली इतनी बढ़ी कि सोना 3 प्रतिशत गिरकर 1,48,455 रुपये के निचले लेवल पर पहुंच गया। हालांकि, निचले लेवल पर खरीदारी आने की वजह से सोने ने जबरदस्त वापसी की। दिन के आगे बढ़ने के साथ सोने ने अपनी सारी गिरावट को रिकवर कर लिया और एक बार फिर 1.53 लाख रुपये के स्तर के ऊपर कारोबार करने लगा। आईबीजेए के आंकड़ों के अनुसार, भारत में रिटेल मार्केट में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,012 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

चांदी की कीमतों में आया बड़ा क्रैश

सोने के मुकाबले चांदी में गिरावट कहीं ज्यादा भयावह रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट का असर घरेलू बाजार पर साफ दिखा और चांदी की कीमतें 11 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आ गईं। मार्च फ्यूचर्स के लिए चांदी का भाव 2,58,096 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला, जो पहले के मुकाबले 10,754 रुपये कम था। लेकिन गिरावट यहीं नहीं रुकी और बिकवाली तेज होने के कारण चांदी 29,850 रुपये या 11.10 प्रतिशत फिसलकर 2,39,000 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गई। भारत के रिटेल बाजार के भाव की बात करें तो आईबीजेए के मुताबिक, फिलहाल चांदी का भाव 2,52,232 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बना हुआ है, जहां पिछले हफ्ते चांदी ने 121.64 डॉलर का रिकॉर्ड हाई छुआ था, जिसके मुकाबले अब इसमें बड़ी गिरावट आ चुकी है।

क्यों गिर रहे हैं दाम?

कीमती धातुओं में इस बड़ी गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती है। डॉलर इंडेक्स अपने दो हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। नियम यह है कि जब भी डॉलर मजबूत होता है, तो अन्य मुद्राओं वाले खरीदारों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग और कीमत दोनों गिरती हैं। इसके साथ ही अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव कम होने के संकेतों ने भी सोने को मिलने वाली सुरक्षित निवेश की चमक कम कर दी है। वैश्विक स्तर पर स्पॉट गोल्ड 2.5 प्रतिशत गिरकर 4,838.81 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि स्पॉट सिल्वर 14.9 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 74.94 डॉलर पर ट्रेड कर रही है।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख