return to news
  1. Gold अपने ऑल टाइम हाई से 27% टूटा, Silver भी अब तक 45% क्रैश, ETF में भी तबाही, आखिर क्या है वजह?

बिजनेस न्यूज़

Gold अपने ऑल टाइम हाई से 27% टूटा, Silver भी अब तक 45% क्रैश, ETF में भी तबाही, आखिर क्या है वजह?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 02, 2026, 12:51 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold और Silver में गिरावट का असर आज ETF में भी देखने को मिला है। NSE पर Gold ETFs करीब 6% से 11% तक टूटे, जबकि Silver ETFs लगभग 20% तक गिर गए। पिछले तीन सेशन्स में GoldBees ETF अपने रिकॉर्ड हाई ₹148 प्रति यूनिट से गिरकर सोमवार सुबह ₹112 के निचले स्तर तक आ गया।

Gold-Silver

Gold-Silver: सिल्वर अपने ऑल टाइम हाई से करीब 45 फीसदी नीचे आ चुका है।

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला आज 02 फरवरी को भी जारी है। इसके अलावा गोल्ड और सिल्वर के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में भी कमजोरी दिख रही है। सोने की बात करें तो यह MCX पर आज 6 फीसदी टूटकर 138888 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी तरफ Silver आज भी 12 फीसदी टूट गया है और 233774 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बता दें कि सिल्वर ने कुछ दिन पहले ही करीब 420000 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। सिल्वर अपने ऑल टाइम हाई से करीब 45 फीसदी नीचे आ चुका है। वहीं गोल्ड भी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 27 फीसदी टूट चुका है।

ETF में भी भारी गिरावट

गोल्ड और सिल्वर में गिरावट का असर आज ETF में भी देखने को मिला है। NSE पर Gold ETFs करीब 6% से 11% तक टूटे, जबकि Silver ETFs लगभग 20% तक गिर गए। पिछले तीन सेशन्स में GoldBees ETF अपने रिकॉर्ड हाई ₹148 प्रति यूनिट से गिरकर सोमवार सुबह ₹112 के निचले स्तर तक आ गया, यानी करीब 20% की गिरावट। इसी तरह Silver ETFs में भी जबरदस्त तबाही मची है। SilverBees, Axis Silver जैसे बड़े सिल्वर ETFs जनवरी में बने रिकॉर्ड हाई से करीब 40% तक टूट चुके हैं।

Kevin Warsh के फेड चेयर बनते ही शुरू हुई गिरावट

रिपोर्ट्स के मुताबिक सोने-चांदी में गिरावट की बड़ी वजह ये खबर बनी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Kevin Warsh को Federal Reserve का चेयरमैन बनाने का फैसला किया है। Kevin Warsh को सख्त (hawkish) माना जाता है, जिससे बाजार में डर फैल गया कि वे ब्याज दरों को ऊंची रख सकते हैं। हाल के दिनों में तेज तेजी के बाद निवेशकों ने जमकर प्रॉफिट बुकिंग की। इसके अलावा US डॉलर मजबूत हुआ, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा।

ये भी है वजहें

रिपोर्ट्स के मुताबिक CME ने तीन दिनों के भीतर दूसरी बार सभी कीमती धातुओं पर मार्जिन बढ़ाने का फैसला किया है। ये नए मेंटेनेंस सोमवार, 2 फरवरी 2026 से लागू हो गए हैं। इसके तहत गोल्ड फ्यूचर्स पर मार्जिन करीब 33 फीसदी, सिल्वर फ्यूचर्स पर 36 फीसदी, प्लेटिनम पर 25 फीसदी और पैलेडियम पर 14 फीसदी बढ़ा दिया गया है। इसका मतलब यह है कि अब ट्रेडर्स को इन मेटल्स में अपनी पोजीशन बनाए रखने के लिए पहले से काफी ज्यादा पैसा जमा करना पड़ेगा, जिससे बाजार में दबाव और बिकवाली तेज हो गई है।

इसके जवाब में भारत की MCX ने भी मार्जिन में बदलाव किया है। MCX पर अब बुलियन गोल्ड का मार्जिन बढ़ाकर 20 फीसदी और सिल्वर का मार्जिन 25 फीसदी कर दिया गया है। ये बदलाव रविवार, 1 फरवरी से ही लागू हो चुके हैं। आसान शब्दों में कहें तो जब margin अचानक इतना बढ़ जाता है, तो कई ट्रेडर्स मजबूरी में अपनी होल्डिंग बेच देते हैं, और इसी वजह से गोल्ड और सिल्वर में इतनी तेज गिरावट देखने को मिल रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख