return to news
  1. Silver and Gold Rates: क्यों फीकी पड़ी चांदी की ‘चमक’, लगातार आ रही गिरावट का सबसे बड़ा कारण क्या? सोना भी टूटा

बिजनेस न्यूज़

Silver and Gold Rates: क्यों फीकी पड़ी चांदी की ‘चमक’, लगातार आ रही गिरावट का सबसे बड़ा कारण क्या? सोना भी टूटा

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 05, 2026, 14:09 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold and Silver Rates: अप्रैल में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 80 अमेरिकी डॉलर या 1.61% टूटकर 4,870.9 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सेशन में यह ने एक बार फिर 5,000 अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार कर गई थी।

चांदी और सोना

क्यों चांदी और सोने के दामों में आ रही लगातार गिरावट?

Gold and Silver Rates: इंटरनेशनल मार्केट में कमजोर रुझानों और मजबूत अमेरिकी डॉलर के बीच वायदा कारोबार में चांदी और सोने की कीमतों में दो सेशनों की तेजी के बाद आज 10% तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 26,850 रुपये या 10% टूटकर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सेशन में चांदी की कीमत 2,68,850 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इसी तरह, अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंधों के लिए सोने की कीमत बुधवार के बंद भाव 1,53,046 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में 2,310 रुपये या 1.51% फिसलकर 1,50,736 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, ‘सोने और चांदी ने हाल की बढ़त को गंवा दिया, जिससे दो दिन की तेजी का सिलसिला टूट गया क्योंकि कीमती धातुओं के बाजारों में नए सिरे से बिकवाली का दबाव और बढ़ी हुई अस्थिरता लौट आई।’ इंटरनेशनल मार्केट में, चांदी और सोने के वायदा भावों में घरेलू व्यापार में देखी गई गिरावट का ही असर नजर आया।

क्यों पड़ी फीकी चांदी की चमक?

कॉमेक्स बाजार में मार्च में आपूर्ति वाली चांदी 8.85 डॉलर या 10.48% की गिरावट आई और यह 75.55 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। दिन के दौरान इसमें 13% से अधिक की गिरावट आई और यह 73.38 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा, ‘कीमती धातुओं पर नए सिरे से बिकवाली का दबाव और बढ़ती अस्थिरता से चांदी की कीमतों में 14% तक की गिरावट आई और यह करीब 73 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे दो सेशन की तेजी का सिलसिला टूट गया। हालांकि ऐसी उम्मीद थी कि गिरावट आने पर खरीदार खरीदारी के लिए आगे आएंगे लेकिन हालिया तेजी के टिक न पाने के कारण चांदी और अन्य धातुओं की कीमतों में गिरावट जारी रहने के आसार हैं।’

क्यों आ रही सोने में गिरावट?

दूसरी ओर, अप्रैल में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 80 अमेरिकी डॉलर या 1.61% टूटकर 4,870.9 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सेशन में यह ने एक बार फिर 5,000 अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार कर गई थी। त्रिवेदी ने फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और ब्याज दरों में कटौती की धीमी गति की उम्मीदों के चलते अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने को बिकवाली का कारण बताया।

भाषा इनपुट के साथ
मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख