return to news
  1. Tesla वेलकम लेकिन चीन की BYD को भारत में नो एंट्री? पीयूष गोयल की कार निर्माता पर दो टूक

बिजनेस न्यूज़

Tesla वेलकम लेकिन चीन की BYD को भारत में नो एंट्री? पीयूष गोयल की कार निर्माता पर दो टूक

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 08, 2025, 09:38 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

चीन की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी BYD को लेकर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दो टूक कहा है कि कंपनी को फिलहाल भारत में उत्पादन करने की इजाजत नहीं है। गोयल ने कहा कि देश की सुरक्षा और रणनीतिक हितों को ध्यान में रखते हुए पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कंपनी भारत के नियमों का पालन करती है या नहीं।

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने साफ कहा कि फिलहाल BYD की भारत में एंट्री स्वागत योग्य नहीं है।

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने साफ कहा कि फिलहाल BYD की भारत में एंट्री स्वागत योग्य नहीं है।

चीन की कार निर्माता कंपनी BYD के लिए भारत में एंट्री का रास्ता आसान नहीं है। Elon Musk की टेस्ला को टक्कर देने वाली BYD को पहले ये साबित करना होगा कि वह भारत के नियम-कानूनों का पालन करेगी या नहीं। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इंडियो ग्लोबल फॉर्म में यह कहा है।

वाणिज्य मंत्री ने चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके अनुचित तौर-तरीकों ने दुनिया को वर्तमान मोड़ पर ला खड़ा किया है। उन्होंने साफ किया कि चीन की कार विनिर्माता बीवाईडी का भारत में प्रवेश वर्तमान स्थिति में स्वागत-योग्य नहीं है।

गोयल ने कहा कि हम वैश्वीकरण से अलग होने के युग में नहीं बल्कि पुनःवैश्वीकरण के युग में हैं। यदि निष्पक्ष गतिविधियों का सम्मान करने वाले देश एक साथ आते हैं तो वर्तमान स्थिति भारत के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान कर सकती है।

गोयल ने कहा कि हमें इस बात को लेकर सतर्क रहना होगा कि देश में किसे निवेश करने की इजाजत दी जा रही है। इसके लिए देश के रणनीतिक और सुरक्षा से जुड़े हितों को ध्यान में रखना होगा।

दरअसल, कुछ वक्त पहले मीडया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि BYD तेलंगाना में $10 अरब का निवेश कर उत्पादन फसिलिटी तैयार कर रही है। हालांकि, कंपनी ने ऐसी किसी भी योजना के इरादे का खंडन किया है।

कंपनी फिलहाल चीन से गाड़ियां आयात कर रही है और आयात शुल्क के कारण इसकी कीमतें भी आसमान छूती हैं। ऐसा में माना जा रहा था कि भारत में प्रोडक्शन यूनिट खुलने से कंपनी अपनी कीमतों में कटौती कर सकेगी और बाजार में टक्कर दे सकेगी।

वहीं, BYD की प्रतिद्वंदी कंपनी टेस्ला भारतीय बाजार में एंट्री के लिए तैयार है। टेस्ला भारत में अपने नए मॉडल वाई के साथ उतरने वाली है। इसे जर्मनी से इंपोर्ट किया जाएगा। मस्क की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी की गाड़ी के लिए बुकिंग इस साल जून के बाद शुरू होने की उम्मीद है और माना जा रहा है सितंबर के बाद डिलिवरी मिल सकती है।

कंपनी बर्लिन में अपनी फैक्टरी से मॉडल वाई को आयात करेगी जिसकी कीमत काफी ज्यादा है। दरअसल, यहां राइट हैंड ड्राइव वाली गाड़ियों का निर्माण होता है। इसके अलावा शंघाई में भी राइट हैंड ड्राइव वाले मॉडल 3 का निर्माण होता है लेकिन चीनी गाड़ियों के आयात पर कड़ी सीमाओं के कारण इसे भारत में बेचे जाने की उम्मीद कम है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख