return to news
  1. सोने और चांदी में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट, क्या कहना है एक्सपर्ट का, केविन वॉर्श से क्या कनेक्शन?

बिजनेस न्यूज़

सोने और चांदी में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट, क्या कहना है एक्सपर्ट का, केविन वॉर्श से क्या कनेक्शन?

Upstox

3 min read | अपडेटेड January 30, 2026, 19:13 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

गुरुवार को चांदी की कीमत लगभग 9% बढ़कर 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी, जिसके बाद यह 3,99,893 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इसी तरह, सोने के वायदा भाव में भी गिरावट आई क्योंकि निवेशकों ने जिंस एक्सचेंज में भारी मुनाफावसूली की।

सोना और चांदी

सोने और चांदी में आज क्यों आई बड़ी गिरावट?

Gold and Silver Price: सोने और चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों पर आज जबर्दस्त ब्रेक देखने को मिला। वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी और सोने की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई, जहां निवेशकों में अपने बढ़ते निवेश मूल्य को भुनाने की होड़ देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट में कमजोर रुझानों और अमेरिकी मुद्रा में तेजी के कारण चांदी का वायदा भाव 17% घटकर 3.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि सोना 9% गिरकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में, मार्च महीने में डिलीवरी वाले चांदी वायदा का भाव 67,891 रुपये, या 16.97% घटकर 3,32,002 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जो एक दिन में इसकी सबसे बड़ी गिरावट है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

गुरुवार को चांदी की कीमत लगभग 9% बढ़कर 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी, जिसके बाद यह 3,99,893 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इसी तरह, सोने के वायदा भाव में भी गिरावट आई क्योंकि निवेशकों ने जिंस एक्सचेंज में भारी मुनाफावसूली की। इसके फरवरी महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 15,246 रुपये, या 9% टूटकर 1,54,157 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। गुरुवार को, सोने की कीमत लगभग 9% बढ़कर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई थी, जिसके बाद एमसीएक्स पर यह 1,69,403 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस विश्लेषक, मानव मोदी ने कहा कि चांदी और सोने की कीमतों ने आज सभी फॉर्मेट, 'मेगा' और 'मिनी' अनुबंधों में निचले सर्किट स्तर को छू लिया है। उन्होंने कहा, ‘...यह एक मजबूत मुनाफावसूली है जो हमने ऊपरी स्तर से देखी है, और ईटीएफ की कीमतें… वायदा कारोबार में जो हम देख रहे हैं, उससे कहीं अधिक प्रतिशत नीचे हैं।’ घरेलू बाजारों में सोने और चांदी के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में 20% तक की गिरावट आई है।

केविन वॉर्श का फेड चेयर बनना क्यों इतना अहम?

जिंस मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट इस रिपोर्ट के बीच आई है कि अमेरिकी प्रशासन, केविन वॉर्श को अगले फेडरल रिजर्व प्रमुख के रूप में नामित करने की तैयारी कर रहा है। केविन वॉर्श को अगला फेडरल रिजर्व प्रमुख बनाने की घोषणा कर दी है, तो आने वाले समय में गोल्ड और सिल्वर और भी ज्यादा टूट सकते हैं। एक विशेषज्ञ ने कहा, ‘वॉर्श ज्यादा आक्रामक रुख अपना सकते हैं, जिससे अमेरिकी डॉलर मजबूत होगा और कीमती धातुओं पर दबाव पड़ेगा।’ दुनिया की छह प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला, डॉलर इंडेक्स 0.33% बढ़कर 96.60 पर कारोबार कर रहा था।

इंटरनेशनल मार्केट, कॉमेक्स में मार्च डिलिवरी वाला चांदी वायदा 19.30 डॉलर या 16.87% गिरकर 95.12 डॉलर प्रति औंस के दिन के कारोबार के निचले स्तर पर आ गया। पिछले सत्र में यह 121.78 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। कॉमेक्स में अप्रैल डिलिवरी वाला सोने का वायदा भी 392.1 डॉलर या 7.32% गिरकर 4,962.7 डॉलर प्रति औंस रह गया, गुरुवार को यह 5,626.8 डॉलर प्रति औंस के ऑलटाइम हाइ पर पहुंचा था।

PTI इनपुट के साथ
मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख